सितंबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में 23.6 प्रतिशत का इजाफा

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 10:35:56 PM
IATA - Strong Passenger Demand Resumes in September

नई दिल्ली। घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में सितंबर महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 23.6 प्रतिशत का जोरदार इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ आईएटीए के अनुसार इस दौरान वैश्विक स्तर पर घरेलू यात्रियों की औसतन वृद्धि 7.2 प्रतिशत रही।

आईएटीए के अनुसार भारत में विमान यात्रियों की संख्या अमेरिका के विमान यात्रियों की वृद्धि से पांच गुना से अधिक रही। अमेरिका में घरेलू यात्रियों की संख्या में सितंबर में सिर्फ 4.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

आंकड़ों के अनुसार भारत और चीन को छोडक़र अन्य प्रमुख बाजारों आस्ट्रेलिया, ब्राजील, जापान, रूस और अमेरिका में घरेलू यात्रियों की वृद्धि दर एक अंक में रही। चीन में यह वृद्धि दर 14 प्रतिशत की रही।

एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.