पिछले दो वर्षों में विदेशी निवेश को अधिक आकर्षित किया गया : फडनवीस

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 09:08:52 AM
Has attracted more foreign investment in the last two years: Phadanvis

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि उनकी सरकार महाराष्ट्र को विकास पथ पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकार पिछले दो वर्ष में राज्य में अधिक विदेशी निवेश लाने में सफल रही है। फडनवीस वर्षा बंगले में दीवाली त्योहार के अवसर पर आज संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार अच्छा प्रशासन देने और विकास के कार्यों के लिए सही दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि महाराष्ट्र देश में सबसे नवीन आर्थिक स्थिति वाला राज्य है। पिछले दो वर्ष में मेरी सरकार राज्य में अधिकतम विदेशी निवेश लाने में सफल रही और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 25 हजार करोड रूपये की परियोजना शुरू की है।

विभिन्न विकास परियोजनाएं या तो शुरू हो चुकी हैं या फिर शुरू होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में स्थायित्व लाने और किसानों को बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए लंबी योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों का ऋण माफ कर देना समस्या का हल नहीं है।

मराठा समुदाय को आरक्षण के संबंध में उन्होंने कहा, मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए हम लोगों की सोच सकारात्मक है और हम लोग इसी विषय पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रूरता अधिनियम पर दोबारा अपील करने का प्रश्न ही नहीं उठता। मराठा समुदाय तक ने इस कानून के गलत उपयोग को रोकने के लिए इस कानून में सुधार की मांग की है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.