हैंडलूम इंडिया ब्रांड ने बीबा के साथ पहली परिधान श्रृंखला पेश की

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 11:40:21 PM
Handloom India Brand launches first apparel range with BIBA

नई दिल्ली। कपड़ा मंत्रालय की खुदरा ब्रांडों के साथ गठजोड़ की पहल को अब अमलीजामा पहना दिया गया है। कपड़ा मंत्रालय ने परंपरागत परिधानों के ब्रांड बीआईबीए बीबा के साथ इंडिया हैंडलूम ब्रांड के तहत अपनी परिधानों की पहली श्रृंखला उतार दी है।

कपड़ा मंत्रालय के ब्रांड का मकसद भारतीय हथकरघा का संरक्षण करना के अलावा ऐसे उत्पादों के विपणन में भी सहयोग करना है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां लाजपत नगर में बीबा के नए स्टोर में पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में लोकप्रिय इकात फैब्रिक्स श्रृंखला पेश की। यह विशेषरूप से ओडि़शा और तेलंगाना राज्यों में लोकप्रिय है।

ईरानी ने इस पहल की घोषणा 7 अगस्त को बनारस में की थी। उन्होंने उद्योग के पुनरोत्थान के लिए सभी प्रमुख ब्रांडों से इंडिया हैंंडलूम ब्रांड से भागीदारी को कहा था।

इस पहल के तहत ब्रांडों को कपड़ा मंत्रालय द्वारा प्रवर्तित भारतीय हैंडलूम ब्रांड के फैब्रिक का इस्तेमाल कर परिधान बनाने की जरूरत है। बीबा का इकात कलेक्शन अब ‘इंडिया हैंडलूम ब्रांड’ के अतिरिक्त टैग के साथ आएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.