जीएसटी : राज्य के कर अधिकारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 04:12:10 AM
GST: State tax officers' strike disrupts work

नई दिल्ली। विभिन्न राज्य सरकारों के कर अधिकारियों की आज देशभर में कलम रोको हड़ताल से कुछ वाणिज्यिक कर कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ।

हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया कनफेडरेशन ऑफ कमर्शियल टैक्स एसोसिएशन एआईसीसीटीए ने किया था। एसोसिएशन का दावा है कि करीब 36,000 राजपत्रित अधिकारी तथा दो लाख श्रेणी तीन और चार के कर्मचारी उसके सदस्य हैं। ये अधिकारी जीएसटी व्यवस्था में कर प्रशासन में उनके लिए उचित हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं।

उत्तराखंड कमर्शियल टैक्स सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि ज्यादातर राज्यों में हड़ताल सफल रही। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.