संसद में आज पेश हो सकता है GST बिल

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 01:08:02 PM
GST bill may be introduced today in Parliament

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवाकर जीएसटी को जल्द लागू करने के लिए सरकार इससे जुड़े चार विधेयकों को आज संसद में पेश कर सकती है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज यह जानकारी दी। मेघवाल से जब जीएसटी विधेयकों को लोकसभा में पेश किए जाने के बारे में  पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम यह काम आज कर सकते हैं। वित्त मंत्री अरण जेटली जीएसटी पर आज एक बैठक करेंगे।

मेघवाल आज यहां ढांचागत क्षेत्र से जुड़े एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी थी। सरकार एक जुलाई से जीएसटी लागू करना चाहती है। 

ये चार विधेयक -केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विधेयक 2017, एकीकृत वस्तु एवं सेवाकर विधेयक 2017, संघ शासित प्रदेश वस्तु एवं सेवाकर विधेयक 2017 और वस्तु एवं सेवाकर राज्यों को मुआवजा विधेयक 2017- हैं। एक सूत्र ने भी इससे पहले कहा था कि इन विधेयकों को धन विधेयक के तौर पर इसी सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है। 

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल एक कार्यक्रम में उम्मीद जताई कि जीएसटी को एक जुलाई से लागू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से भारत दुनिया का सबसे बड़ा साझा बाजार बनेगा, इससे सामान सस्ता होगा और कर चोरी करना मुश्किल होगा। 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.