कामगारों के बैंक खाते खुलवाने के लिए शनिवार से अभियान चलाएगी सरकार

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:55:07 AM
Govt to launch campaign to open workers' bank a/cs Saturday

नई दिल्ली। श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह उन कामगारों के बैंक खाते खुलवाने के लिए शनिवार से वित्त सेवा विभाग के साथ मिलकर एक अभियान शुरू करेगी जो अभी तक बैंकिंग सेवाओं से दूर हैं।

इसके तहत संगठित व असंगठित, दोनों क्षेत्रों के कामगारों के बैंक खाते खुलवाने पर जोर दिया जाएगा।

श्रम मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा,‘ श्रम व रोजगार मंत्रालय संगठित व असंगठित क्षेत्र के उन कामगारों के बैंक खाते खुलवाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू कर रहा है जिनके अभी खाते नहीं हैं।’ वह यह पहल वित्तीय सेवा विभाग के साथ मिलकर कर रहा है।

इसके तहत 26 नवंबर से हर जिले में चिन्हित स्थानों पर बैंक खाते खोलने के लिए विशेष शिविर लगाए जांएगे। इसमें कहा गया है कि सरकार डिजिटल लेनदेन पर जोर दे रही है।

श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने बयान में कहा है,‘ हमने इस बारे में सभी राज्य सरकारों को संंदेश भेज दिया है।’

उल्लेखनीय है कि सरकार ने यह कदम नोटबंदी के फैसले के मद्देनजर उठाया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.