अच्छे दिन...अब आशियाने का सपना होगा साकार

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 09:32:55 AM
Good day demonetisation effects property Cheaper to buy a house

नई दिल्ली। हर शहरी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, लेकिन रीयल स्टेट की ऊंची कीमतें उसे किराये के घर में रहने पर मजबूत करती थी। लेकिन, अब गरीब लोगों के भी अच्छे दिन आ जाएंगे। आशियाने का सपना साकार होता दिख रहा है। माना जा रहा है कि अब प्रॉपर्टी की कीमत कम हो जाएगी। सरकार ने पिछले दिनों 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर ब्लैक मनी जमा करने वालों को करारा झटका दिया।

इससे देश के कई हिस्सों में प्रॉपर्टी के कीमत में गिरावट आने की उम्मीद है। जानकारों के मुताबिक, रीयल स्टेट में ब्लैक मनी का बहुत इस्तेमाल होता रहा है। बहुत से डिवेलपर्स और विक्रेता घर खरीदने वालों से कीमत का एक बड़ा हिस्सा कैश में लेते हैं। बताया जा रहा है कि 500 और 1000 के नोट बंद होने से इस खेल पर लगाम लगेगा।

इस कदम का दूसरा असर यह होगा कि बैंकों में अत्यधिक कैश जमा होने की वजह से ब्याज दरें नीचे आएंगी और ईएमआई में राहत मिलेगी। इसके अलावा कई डिवेलपर्स अफोर्डबल हाउसिंग सेगमेंट पर फोकस कर रहे हैं। यह ऐसे लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जिन्हें मेट्रो सिटीज में अपना घर पाना कठिन लगता है। इन चीजों के अलावा कई राज्य रीयल स्टेट रेग्युलेटरी ऐक्ट को खरीदारों का हितैषी बना रहे हैं। अब खरीदारों को अधिक पारदर्शिता मिलेगी। इसके साथ ही प्रॉजेक्ट की देरी और अन्य ऐसी गतिविधियों बंद होंगी, जिनकी वजह से खरीदार परेशान होते हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.