गोण्डा: अन्तिम सप्ताह से शुरु होगी गन्ने की पेराई

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2016 05:14:38 PM
Gonda last week will start sugarcane crushing

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा में संचालित तीन चीनी मिलों में इस माह के अन्तिम सप्ताह से गन्ने की पेराई शुरू हो जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी पी एन सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित बजाज हिन्दुस्तान शुगर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड कुन्दरखी, मनकापुर चीनी मिल दतौली और मैजापुर शुगर इण्डस्ट्रीज मिल को आवंटित करीब 63 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल किसानों का गन्ना पेरने के लिए इसी माह के अन्तिम सप्ताह तक पेराई सत्र शुरू करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के किसानों का बकाया लगभग 518 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक के माध्यम से कराया जा चुका है। गन्ने का क्रय समर्थन मूल्य फिलहाल 280 से 290 रूपए प्रति कुन्तल तक है। इसके 310 से 315 रूपए तक बढऩे के आसार हैं। 

इधर, किसान राम दयाल के अनुसार, लागत के अनुरूप गन्ने का क्रय मूल्य कम से कम 350 रूपए प्रति कुन्तल किया जाना चाहिए। गन्ना खरीद के समय क्रय केन्द्रों पर किसी प्रकार की घटतौली और अनियमितता पाए जाने पर मिल प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.