सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी मजबूत

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 10:52:06 AM
Golden glow silver grew stronger

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रख के बीच घरेलू हाजिर बाजार में शादी विवाह की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूष विक्रेताओं की लिवाली बढऩे के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमत 30,000 रूपए के स्तर को लांघ गई।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों का उठान बढऩे के कारण चांदी की कीमत भी तेजी दर्शाती बंद हुई। ‘महाशिवरात्रि’ पर्व के कारण शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहा।

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण सुरक्षित वैकल्पिक निवेश के लिए बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ गई जिससे विदेशी बाजारों में मजबूती का रख कायम हो गया और इसका असर स्थानीय कारोबार पर दिखाई दिया।

इसके अलावा चालू शादी विवाह के मौसम में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों को तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में लिवाली समर्थन के अभाव में 99.9 और 99.5 प्रतिबुद्धता वाले सोने की कीमत की 29,700 रूपए और 29,550 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कमजोर शुरूआत हुई।

बाद में वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढऩे से सोने में चमक लौटी और सप्ताहांत में यह 295 .. 295 रूपए की तेजी के साथ चार माह के उच्च स्तर क्रम 30,175 रूपए और 30,025 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

सोने का यह 18 अक्तूबर, 2016 के बाद का उच्चतम बंद स्तर है। हालांकि सीमित सौदों के बीच बेहद सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद गिन्नी के भाव 24,500 रूपए प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।

सोने की ही तरह चांदी तैयार के भाव सप्ताहांत में 350 रूपए की तेजी के साथ 43,800 रूपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 415 रूपए की तेजी के साथ 43,450 रूपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रूपए की तेजी के साथ लिवाल 74,000 रूपए और बिकवाल 75,000 रपये प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.