शादी विवाह मौसम की लिवाली और वैश्विक संकेतों से सोना कीमतों में 50 रुपए की तेजी

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 12:05:42 AM
Gold up Rs 50 on steady wedding buying, global cues

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच चालू शादी विवाह के मौसम में आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपए की तेजी के साथ 31,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों के कमजोर उठान के कारण चांदी बिकवाली दवाब में 360 रुपए गिर कर 44,000 से नीचे 43,700 रुपए प्रति किलो पर आ गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में शादी विवाह के मौसम की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण कारोबारी धारणा में मजबूती रही। इसके अतिरिक्त वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख ने भी उपभोक्ताओं को लिवाली के लिए प्रेरित किया।

न्यूयॉर्क में गुरुवार के कारोबार में सोने का भाव 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,302.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 50-50 रुपए की तेजी के साथ क्रमशः 31,050 रुपए और 30,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। विगत तीन दिनों के कारोबार में सोने में 350 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि गिन्नी के भाव 24,600 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहे।

दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 360 रुपए की गिरावट के साथ 43,700 रुपए प्रति किग्रा रह गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 495 रुपए की गिरावट के साथ 43,125 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

चांदी सिक्का, लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

देश के चार महानगरों व् जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलोग्राम 43,700 44,035 43,650 44,030 47,077
सोना प्रति दस ग्राम 31,050 30,660 31,175 31,120 31,150

 

कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर और क्रूड पाम ऑयल के भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 30,430 30,487 30,559
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 43,236 43,348 43,409
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 2,993 2,976 2,941
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 331.00 331.85 334.20
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 517.00 518.40 516.30


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.