सोना स्थिर, वैश्विक संकेतों से चांदी में सुधार

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2016 12:08:09 AM
Gold steady; silver recovers on global cues

नई दिल्ली। छिटपुट सौदों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा जबकि चांदी 250 रुपए के सुधार के साथ 43,850 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढऩे से चांदी में सुधार दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी 0.69 प्रतिशत बढक़र 18.28 डॉलर प्रति औंस और सोने का भाव 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,284.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में चांदी तैयार की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ 43,850 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 50 रुपए बढ़ कर 43,050 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

हालांकि, चांदी सिक्का लिवाली 76,000 रुपए और बिकवाली 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

दूसरी ओर सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत क्रमशः 30,850 रुपए और 30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुए। सोमवार के कारोबार में इसमें 300 रुपए की गिरावट रही। गिन्नी के भाव भी 24,500 रुपए प्रति 8 ग्राम स्थिर रही।

देश के चार महानगरों व् जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलोग्राम 43,850 43,980 43,600 44,050 47,132
सोना प्रति दस ग्राम 30,850 30,330 30,805 30,780 30,830

 

कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर और क्रूड पाम ऑयल के भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 30,100 30,078 29,890
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 43,024 42,933 43,294
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 2,986 2,967 3,005
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 342.00 341.15 348.95
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 519.50 516.90 519.40

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.