सोना 350 रूपए लुढक़ा, चांदी भी 300 रूपए सस्ती

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 03:35:27 PM
gold silver

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में मिश्रित रुख रहने के बीच स्थानीय बाजार में जेवराती मांग में आई भारी गिरावट से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रूपए फिसलकर 29,750 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक मांग में आई कमी से चांदी 300 रूपए लुढक़कर 42,800 रूपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

लंदन में सोना 1.05 डॉलर लुढक़कर 1233.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान हालांकि अमेरिकी सोना वायदे में 6.4 डॉलर की तेजी रही और यह 1232.9 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया को लेकर बढ़े भू राजनीतिक तनाव, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी गिरावट के कारण निवेशकों का रुझान सोने में सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ गया है।

इन्हीें वजहों से अमेरिकी सोना वायदा तेजी में रहा है। निवेशक साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर आशंकाग्रस्त हैं जिससे सोने की मांग बनी हुई है। इस दौरान चांदी 0.13 डॉलर लुढक़कर 17.81 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

घरेलू स्तर पर जेवराती मांग में आई नरमी से सोना स्टैंडर्ड 350 रूपए फिसलकर 30 हजार रूपए के आंकड़े के नीचे 29,750 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 29,600 रूपए प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। हालांकि, गिन्नी 24,500 रूपए  प्रति आठ ग्राम के स्तर पर टिकी रही।

औद्योगिक तथा सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी से चांदी हाजिर 300 रूपए गिरकर 42,800 रूपए प्रति किलोग्राम बोली गई। भविष्य में चांदी की मांग में ज्यादा तेजी आने की उम्मीद में चांदी वायदे में 530 रूपए की तेजी रही और यह 42,770 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1000-1000 रूपए  लुढक़कर 73 और 74 हजार प्रति सैंकड़ा के भाव पर आ गए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.