वैश्विक संकेतों, अक्षय तृतीया की लिवाली से सोने में चमक बढ़ी, चांदी में गिरावट

Samachar Jagat | Saturday, 29 Apr 2017 12:09:55 AM
Gold shines on Akshaya Tritiya buying, global cues

नई दिल्ली। ‘अक्षय तृतीया’ पर्व के मौके पर की गई सांकेतिक लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 30 रुपए की तेजी के साथ 29,480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके अलावा विदेशों में मजबूती के रुख के कारण भी तेजी के रुख को समर्थन प्राप्त हुआ।

हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी बिकवाली के दवाब में रहा और इसकी कीमत 200 रुपए की गिरावट के साथ 40,500 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि ‘अक्षय तृतीया’ पर्व के मौके पर सांकेतिक खरीद के अलावा विदेशों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: सोना कीमतों में तेजी आई।

दिल्ली स्थित आर के ज्वैलर्स के राकेश आनंद ने कहा कि ‘अक्षय तृतीया’ पर्व के मौके पर फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की सांकेतिक खरीद के कारण व्यापक तौर पर विशेषकर सोना और हीरे जैसे बहुमूल्य धातुओं की बिक्री में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में गुरुवार के कारोबार में सोना 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,269 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 30-30 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,480 रुपए और 29,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। गुरुवार को सोने में 100 रुपए की तेजी आई थी।

हालांकि, सीमित सौदों के बीच गिन्नी 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुई।

दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 200 रुपए की गिरावट के साथ 40,500 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 340 रुपए की गिरावट के साथ 39,620 रुपए प्रति किलो रह गई।

हालांकि, चांदी सिक्कों की कीमत (लिवाल) 70,000 रुपए और (बिकवाल) 71,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिरता का रुख लिए बंद हुई।

देश के चार महानगरों व जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलोग्राम 40,500 40,610 40,900 43,200 43,044
सोना प्रति दस ग्राम 29,480 28,925 29,375 27,780 29,680


कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल और कॉपर के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 28,813 28,769 28,888
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 39,720 39,670 39,544
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 366.20 365.35 366.10
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,159 3,147 3,174



 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.