कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना 30,000 से नीचे

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 12:05:06 AM
Gold prices dip below Rs 30000 on weak global cues

नई दिल्ली।  वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,600 रुपए प्रति किग्रा रह गई।

सिंगापुर में सोने की कीमत में दो मार्च के बाद की सर्वाधिक 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 1,265.51 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार सूत्रों के अनुसार मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट आने से भी कीमतें प्रभावित हुई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 350-350 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,650 रुपए और 29,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बोले गए।

शनिवार को सोने में 200 रुपए की गिरावट आई थी। गिन्नी भी 100 रुपए टूट कर 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई।

चांदी तैयार की कीमत 100 रुपए घटकर 41,600 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 330 रुपए गिरकर 40,940 रुपए प्रति किलो रह गई।

चांदी सिक्का 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुआ।

देश के चार महानगरों व जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलोग्राम 41,600 41,545 41,500 44,300 44,945
सोना प्रति दस ग्राम 29,650 29,110 29,600 28,030 30,280


कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल और कॉपर के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 29,250 29,418 29,127
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 41,083 41,289 41,140
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,220 3,208 3,186
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 364.05 363.00 363.90


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.