लिवाली बढऩे से सोना एक माह के उच्च स्तर 30,950 रुपए पर

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 12:09:43 AM
Gold price spikes to Rs 30,950; at 1-month high on buying

नई दिल्ली। शादी विवाह के सत्र की मांग के कारण घरेलू आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढऩे और विदेशों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 250 रुपए की तेजी के साथ एक माह के उच्च स्तर 30950 रुपए प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई को छू गया।

सटोरिया लिवाली के कारण चांदी तैयार की कीमत भी 900 रुपए की जोरदार तेजी के साथ 44,000 रुपए के स्तर को लांघता हुआ 44,100 रुपए प्रति किलो हो गई। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 1,015 रुपए की तेजी के साथ 43,725 रुपए प्रति किग्रा हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोने में पांचवें दिन भी तेजी रही और यह लगभग एक माह के उच्च स्तर को छू गया जिससे लिवाली धारणा और मजबूत हो गई। विदेशों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के संदर्भ में फैसला आने से पहले डॉलर कमजोर होने से बहुमूल्य धातुओं में तेजी कायम हो गई।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में बुधवार को सोने का भाव 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,292.30 डॉलर प्रति औंस हो गए।

सूत्रों ने कहा कि चालू शादी विवाह के मौसम में घरेलू हाजिर बाजार में आभूषणों के लिए आभूषण निर्माताओं की सतत लिवाली के कारण तेजी को बल प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 250-250 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 30,950 रुपए और 30,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। यह स्तर इससे पूर्व तीन अक्टूबर को देखने को मिला था जब इसकी कीमत 31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी। मंगलवार को इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी।

हालांकि गिन्नी के भाव 120 रुपए की गिरावट के साथ 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

सिक्का निर्माताओं और अन्य उपभोक्ता उद्योगों की अधिक मांग के कारण चांदी तैयार की कीमत 900 रुपए की तेजी के साथ 44,100 रुपए प्रति किग्रा हो गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 1,015 रुपए की तेजी दर्शाते 43,725 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

इसी के अनुरूप चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाते बंद हुए।

देश के चार महानगरों व् जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई चेन्नई कोलकाता जयपुर
सोना प्रति 10 ग्राम 30,950 30,545 31,040 31,105 30,800
चांदी प्रति किलो 44,100 44,380 44,430 44,100 46,288


कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर और क्रूड पाम ऑयल के भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 30,350 30,285 30,635
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 43,670 43,573 44,041
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,100 3,105 3,028
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 328.70 329.50 328.45
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 512.20 513.60 517.30


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.