सोना हुआ 31 हजारी, चांदी में मामूली गिरावट

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 04:10:33 PM
Gold price reached 31 thousand per gram slight decline in silver

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में शुरुआती तेजी के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन चढ़ता हुआ एक महीने बाद 31 हजारी हो गया। यह 50 रूपए की मजबूती के साथ 31,000 रूपए प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी 40 रूपए फिसलने के बादवजूद 44 हजार से ऊपर 44,060 रूपए प्रति किलोग्राम पर टिकने में कामयाब रही।

विदेशों में आरंभिक कारोबार में पीली धातु में उछाल देखा गया। शेयर बाजारों की गिरावट के बीच निवेशकों के सुरक्षित धातु में निवेश करने से यह तेजी रही। हालांकि बाद में मुनाफा वसूली के कारण यह 1,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतर गई और कारोबार के दौरान 3.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,294.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एक ओर सोने को कमजोर डॉलर से बल मिल रहा है तो दूसरी ओर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने की संभावना मजबूत होने से इस पर दबाव है। 

इस बीच भविष्य में अमेरिका में ब्याज दर बढऩे की संभावना से अमेरिकी सोना वायदा में 13.6 डॉलर की बड़ी गिरावट रही और यह 1,294.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी हाजिर 0.33 डॉलर लुढक़कर 18.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.