शादी विवाह की मांग बढऩे, वैश्विक संकेतों से सोना 31,000 स्तर पर

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 12:57:45 AM
Gold hits Rs 31000 on wedding demand, global cues

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और शादी विवाह के सत्र की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढऩे के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 50 रुपए की तेजी के साथ 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गया।

हालांकि मौजूदा स्तर पर चांदी को प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और इसकी कीमत 40 रुपए की गिरावट के साथ 44,060 रुपए प्रति किलो रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के फैसले के बीच सात दिनों में छठी बार शेयरों में गिरावट आई और बहुमूल्य धातुओं की मांग में तेजी आई। मांग के कारण सोने की कीमत में छठे दिन तेजी रही और यह 1,300 डॉलर प्रति औंस से भी ऊंचा हो गई और कारोबारी धारणा में मजबूती कायम हो गई।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में गुरुवार को सोने का भाव 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,301.50 डॉलर प्रति औंस हो गए। बुधवार को कीमतें चार सप्ताह के उच्च स्तर 1,308.02 डॉलर को छू गई थी।

इसके अलावा शादी विवाह के मौसम के कारण आभूषण विक्रेताओं की निरंतर मांग से तेजी को बल प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 50-50 रुपए की तेजी के साथ क्रमशः 31,000 रुपए और 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। विगत दो दिनों के कारोबार में सोने में 300 रुपए की तेजी आई थी।

गिन्नी के भाव भी 200 रुपए की तेजी के साथ 24,600 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 40 रुपए की गिरावट के साथ 44,060 रुपए प्रति किग्रा रह गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 105 रुपए की गिरावट के साथ 43,620 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाते बंद हुए।

देश के चार महानगरों व् जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलो 44,060 43,730 44,350 43,705 46,862
सोना प्रति दस ग्राम 31,000 30,475 31,005 30,980 31,020

 

कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर और क्रूड पाम ऑयल के भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 30,649 30,666 30,470
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 44,059 44,079 43,269
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,039 3,025 2,978
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 328.20 328.45 331.90
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 514.40 516.40 517.90


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.