वैश्विक मंदी के बीच सोना टूटा, चांदी मजबूत

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 12:06:48 AM
Gold down Rs 100 on cash crunch, weak global cues

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोर रुख के बीच सरकार द्वारा नोटबंदी के कारण धन की कमी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ 29,350 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए।

वही औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढऩे से चांदी के भाव 700 रुपए की तेजी के साथ 41,435 रुपए किलो हो गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमाजोर रुख तथा धन की कमी के कारण आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग में कमी के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई। सरकार द्वारा 500 रुपए और 1,000 रुपए के मौजूदा नोटों पर रोक लगाने से बाजार में धन की कमी हो गई है।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,350 रुपए और 29,200 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।

चांदी तैयार के भाव 700 रुपए की तेजी के साथ 41,435 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 600 रुपए चढक़र 40,835 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 74,000-75,000 रुपए प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।

देश के चार महानगरों व् जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुम्बई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलोग्राम 41,435 41,465 41,000 41,275 44,135
सोना प्रति दस ग्राम 29,350 28,775 29,375 29,380 30,120

 

कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर और क्रूड पाम ऑयल के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 28,740 28,762 28,415
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 40,765 40,838 39,998
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,135 3,113 3,381
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 388.10 392.65 396.10
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 553.20 553.50 554.60


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.