सोना 70 रुपए गिरा, चांदी में सुधार

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 12:12:23 AM
Gold declines by Rs 70 on easing demand, silver recovers

नई दिल्ली। विदेशों में सोने में तेजी के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए गिर कर 29,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों की उठान बढ़ने के चांदी में 50 रुपए का सुधर हुआ और यह 41,600 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों कहा कि आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सोने की मांग में नरमी रही पर विदेशों में मजबूती के समचार से इसकी गिरावट कुछ सीमित रही।

सिंगापुर में सोना 0.12 प्रतिशत सुधर कर 1,206 डॉलर प्रति औंस पर बोला जा रहा था। डॉलर के कमजोर होने से विदेशों में सोने में चमक बढ़ी हुई थी।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 70-70 रुपए घट कर क्रमशः 29,630 रुपए और 29,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।
गिन्नी 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर 50 रुपए सुधर कर 41,600 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी इतनी ही तेजी के साथ 41,450 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
चांदी सिक्का, लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहा।

देश के चार महानगरों व जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुम्बई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलोग्राम 41,600 41,485 41,250     --- 44,695
सोना प्रति दस ग्राम 29,630 29,050 29,575     --- 30,040


कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर और क्रूड पाम ऑयल के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 28,649 28,528 28,620
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 41,384 41,270 41,420
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,570 3,558 3,641
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 393.85 392.90 394.95
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 592.90 593.10 588.90



 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.