सुस्त मांग से सोना-चांदी में गिरावट

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 04:46:14 PM
Gold and silver fall on sluggish demand

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी और स्थानीय स्तर पर सुस्त मांग से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर 29,050 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

चांदी भी 300 रुपए लुढक़कर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंगलवार को सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 3.30 डॉलर फिसलकर 1,231.05 डॉलर प्रतिऔंस पर रहा।

मई का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर उतरकर 1,21 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर भी मांग कमजोर रहने से सोने में गिरावट रही।

हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पडऩे से इसे मिले समर्थन के कारण इसकी गिरावट कम रही।इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर टूटकर 17.39 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.