किसानों का भविष्य उज्जवल, 2022 तक दोगुनी होगी आय

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2017 03:10:25 PM
Future of farmers will be bright by 2022 earnings will be doubled

सूरजकुंड/हरियाणा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज देश के किसानों को आश्वस्त किया कि वर्ष 2022 तक उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कृषि क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनायें बताते हुये उसे 21वीं सदी का उभरता हुआ क्षेत्र बताया। 

राजनाथ सिंह ने इन आशंकाओं को दरकिनार किया कि खेती-किसानी का भविष्य अंधकारमय है। इसके विपरीत उन्होंने कहा कि किसानों का भविष्य काफी उज्जवल है। 

गृहमंत्री यहां हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की अपनी योजना पहले ही बता दी है और हम उनकी इस योजना को वास्तविकता में बदलेंगे।

गृहमंत्री ने किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों के समक्ष खेती की उंची लागत और कृषि उपज को उचित दाम पर बेचने जैसी कई समस्याएं हैं। 

सिंह ने इन आशंकाओं को दूर किया कि भारतीय किसानों का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा, मैं और मुझ जैसे कई लोगों का यह मानना है कि कृषि क्षेत्र में वृद्धि की संभावना न तो समाप्त हुई है और न ही यहां किसानों का भविष्य अंधकारमय है।

गृहमंत्री ने अपनी बात को और मजबूती देते हुए कहा कि दुनियाभर में कई लोग यह मानने लगे हैं कि 21वीं सदी में खेतीबाड़ी ही एकमात्र उभरता हुआ क्षेत्र है। इसमें उत्पादन बढ़ाने के लिये जो प्रौद्योगिकी अपनाई जा रही है उसका काफी योगदान है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.