बिल गेट्स फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ट्रंप सूची में फिसले

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 07:27:06 AM
Forbes magazine list: Bill Gates again world's richest man; Trump slips

न्यूयॉर्क। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोब्र्स की सूची में शीर्ष पर रहे हैं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 220 स्थान फिसलकर 544वें स्थान पर रहे हैं।

गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है और वह लगातार चौथे साल सूची में शीर्ष स्थान पर रहे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है।

शीर्ष 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवे और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर रहे हैं।

फोब्र्स ने कहा कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढक़र 2,043 हो गई है। यह पत्रिका के सूची प्रकाशित करने के 31 सालों के इतिहास में सबसे बड़ी वार्षिक छलांग है।

इस सूची में शामिल अरबपतियों में 565 अमेरिका, 319 चीन और 114 जर्मनी से हैं।

ट्रंप भी इस सूची में 220 स्थान गिरकर 544वें स्थान पर रहे हैं और उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.