निर्यात 9.59 प्रतिशत बढा

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 06:48:43 PM
Exports grew at 9 59 percent

नई दिल्ली। मौजूद वर्ष के अक्टूबर में निर्यात 9.59 प्रतिशत बढक़र 23 अरब 51 करोड़ डालर हो गया है जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकडा 21 अरब 45 करोड डालर रहा है। 

सरकार के आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में कुल निर्यात 0.17 प्रतिशत घटकर 154 अरब 91 करोड़ डालर रह गया है जबकि अप्रैल से अक्टूबर 2015 की अवधि में 155 अरब 17 करोड़ डालर का माल विदेश भेजा गया था। 

आंकडों में बताया गया है कि अक्टूबर 2016 में 8.11 प्रतिशत बढक़र 33 अरब 67 करोड़ डालर हो गया है। अक्टूबर 2015 में 31 अरब 14 करोड़ डालर का माल विदेश से मंगाया था। अप्रैल से अक्टूबर 2016 की अवधि में कुल आयात 10.85 प्रतिशत गिरकर 208 अरब आठ करोड़ डालर रह गया , जबकि इससे पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 233 अरब 41 करोड़ डालर रहा था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.