एनएसईएल घोटाले में ईओडब्ल्यू ने 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 03:51:01 AM
EOW arrests 31 accused in NSEL scam

नई दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि मुंबई पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने 5,600 करोड़ रुपए के एनएसईएल घोटाले में चूक करने वाले उधारकर्ताओं एवं ब्रोकरों सहित 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसने कहा है कि पूंजी बाजार के नियामक सेबी ने ईओडब्ल्यू के अंतरिम रपट में नाम सामने आने वाले पांच जिंस ब्रोकरों के खातों के अंकेक्षण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसलिए 28 अक्तूबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने सभी चूककर्ताओं और ब्रोकरों के खिलाफ कार्रवाई की है, वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा को बताया, मुंबई पुलिस के ईओडब्ल्यू ने 22 चूककर्ता उधारकर्ताओं, छह एनएसईएल के प्रमुख प्रबंधन कर्मियों और तीन ब्रोकरों सहित 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ै
उन्होंने अपने लिखित उत्तर में कहा कि महाराष्ट्र जमाकर्ता वित्तीय प्रतिष्ठान में हित संरक्षण कानून, 1999 के तहत आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र को दाखिल किया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.