कच्चा तेल में सुधार

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 05:20:01 AM
Correction of crude oil

लंदन। गत दिवस की बड़ी गिरावट के बाद आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल में मामूली सुधार देखा गया। हालाँकि, अति आपूर्ति का दबाव अब भी बना हुआ है। 

लंदन में ब्रेंट क्रूड का वायदा 28 सेंट चढक़र 52.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। गुरुवार को इसमें 1.7 प्रतिशत तथा बुधवार को पाँच प्रतिशत की गिरावट रही थी। अप्रैल का अमेरिकी स्वीट क्रूड वायदा भी 32 सेंट फिसलकर 49.60 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अतिआपूर्ति का दबाव अभी समाप्त नहीं हुआ है। अमेरिका में पिछले सप्ताह कच्चा तेल भंडार में बड़ी बढ़ोतरी के आँकड़े आने के बाद निवेशकों का विश्वास डगमगाया हुआ है।

हालाँकि, रूस तथा ओपेक देश मिलकर उत्पादन कटौती समझौते को सफलता पूर्वक लागू कर रहे हैं, लेकिन इस समर्थन की तुलना में अमेरिका में उत्पादन बढऩे का दबाव कहीं ज्यादा है। उनका कहना है कि आज की तेजी पिछले दो दिन की बड़ी गिरावट के बाद स्वाभाविक संतुलन की बाजार की तलाश का हिस्सा है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.