कंबोडिया में कोका-कोला का नया संयंत्र

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 03:56:59 PM
Coca-Cola's new plant in Cambodia

लंदन। दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी बहुराष्ट्रीय बिवरेज कंपनी कोका-कोला ने कंबोडिया की राजधानी नोम-पेन्ह में 10 करोड़ डॉलर की लागत से आज एक नया संयंत्र खोला है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने संयंत्र के उद्घाटन समारोह में आज बताया कि नोम पेन्ह के बाहरी हिस्से में बने विशेष आर्थिक क्षेत्र में 12 हेक्टेयर क्षेत्र में बने इस नये संयंत्र में 817 लोग काम करेंगे और यह सौर ऊर्जा चालित होगा। कंपनी ने 1993 में कंबोडिया में अपना कारोबार शुरू किया था।                  -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.