छत्तीसगढ़: प्रति व्यक्ति आय 91,772 रूपए होने का अनुमान

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2017 02:18:33 PM
Chhattisgarh per capita income is estimated to be Rs 91 772

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आमदनी पिछले साल के 84,767 रूपए से बढक़र वर्ष 2016-17 में 91,772 रूपए होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज यहां विधानसभा परिसर में चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए राज्य सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट का विमोचन किया। सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने पटल पर रखी। 

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आमदनी वित्तीय वर्ष 2015-16 के त्वरित अनुमानों के अनुसार 84 हजार 767 रूपए रही जो कि चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में बढक़र 91 हजार 772 रूपए होने का अनुमान है। पिले वर्ष की तुलना में यह 8.26 प्रतिशत अधिक है। 

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2016-17 में स्थिर भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद में बाजार मूल्य पर वर्ष 2015-16 की तुलना में 7.14 प्रतिशत वृद्घि अनुमानित है। राज्य के सकल राज्य मूल्य संवर्धन (आधार मूल्य) में 7.40 प्रतिशत वृद्धि सम्भावित है, जिसमें कृषि एवं सम्बद्घ क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 5.87 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 6.11 प्रतिशत एवं सेवा क्षेत्र में 9.90 प्रतिशत वृद्घि का अनुमान लगाया गया है। 

सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2016-17 में प्रचलित भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) वर्ष 2015-16 के 2,60,776 करोड़ रूपए से बढक़र 2,90,140 करोड़ रूपए होना संभावित है, जो कि पिले वर्ष की तुलना में 11.26 प्रतिशत की वृद्घि दर्शाता है। इस अवधि में राज्य का सकल राज्य मूल्य संवद्र्घन (आधार मूल्य) 246993 करोड़ रूपए से 2,75,655 करोड़ रूपए होना अनुमानित है। 

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2015-16 के त्वरित अनुमान के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 84,767 रूपए दर्ज की गई है। यह वर्ष 2016-17 में बढक़र 91,772 रूपए होना अनुमानित है, जो पिछलेे वर्ष की तुलना में 8.26 प्रतिशत वृद्घि दर्शाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.