उद्योगपति सचिन जोशी ने गोवा में माल्या के विला का लिया कब्जा

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Apr 2017 05:56:01 AM
Businessman Sachiin Joshi takes possession of Mallya's villa in Goa

पणजी। उद्योगपति और अभिनेता सचिन जोशी ने आज संकटग्रस्त शराब कारोबारी विजय माल्या के किंगफिशर विला का कब्जा ले लिया है। इसे उन्होंने हाल में बैंकों से गठजोड़ से खरीदा था।

विकिंग वेंचर्स प्राइवेट लि. के प्रवर्तक जोशी ने आज दोपहर को गेट खोलकर विला का कब्जा लिया।

जोशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां पहली बार आना काफी अच्छा लग रहा है। मैं यहां आकर काफी खुश हूं। यह अच्छा अनुभव है।’’

मुंबई में रहने वाले जोशी ने बैंकों के गठजोड़ से इस विला को 73 करोड़ रुपए में खरीदा था। पूर्व में तीन अवसरों पर इस विला को बेचने का प्रयास विफल रहा था।
ताजा नीलामी 6 मार्च को आयोजित की गई थी। कंडोलिम में स्थित यह विलय 12,350 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है। कानूनी रूप से इसका स्वामित्व किंगफिशर एयरलाइंस की मूल कंपनी यूनाइटेड ब्रूवरीज होल्डिंग्स के पास था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.