आयकर छापों के बाद आभूषण विक्रेताओं ने आठवें दिन भी दुकानें बंद रखीं

Samachar Jagat | Saturday, 19 Nov 2016 12:05:33 AM
Bullion traders keep shops shut for 8th day

नई दिल्ली। चलन से बाहर किए गए नोटों को बदलने में व्यापारियों और अन्य परिचालकों द्वारा कथित तौर पर मुनाफाखोरी करने और कर अपवंचना करने की खबरों के बाद आयकर विभाग द्वारा जांच सर्वे करने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आठवें दिन भी स्वर्ण एवं आभूषण प्रतिष्ठान बंद रहे।

दिल्ली के दरीबां कलां, चांदनी चौक और करोलबाग सहित कम से कम चार स्थानों पर 10 नवंबर को सर्वे अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकांश सर्राफा दुकानें 11 नवंबर से बंद हैं।

सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय की एक शाखा, केन्द्रीय उत्पााद खुफिया महानिदेशालय (डीजीसीईआई) के अधिकारियों ने उक्त आभूषण विक्रेताओं को नोटिस भेजा है तथा उनसे सोने की बिक्री का ब्यौरा मांगा है।

देश के चार महानगरों व् जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई जयपुर
चांदी प्रति किलो बंद 41,765 40,700 40,725 43,665
सोना प्रति दस ग्राम बंद 29,160 29,900 29,760 30,280

 

कमोडिटी मार्केट में सोना, चांदी, क्रूड ऑयल, कॉपर, क्रूड पाम ऑयल के बंद भाव इस प्रकार रहे...

  ओपन पिछला बंद बंद
सोना (रुपए प्रति 10 ग्राम) 29,000 29,131 28,965
चांदी (रुपए प्रति किलोग्राम) 40,415 40,740 40,469
क्रूड ऑयल (रुपए प्रति बैरल) 3,088 3,109 3,070
कॉपर (रुपए प्रति किलोग्राम) 369.90 372.45 371.00
क्रूड पाम ऑयल (रुपए प्रति 10 किलो) 526.00 527.20 527.90


 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.