कच्चा तेल में तेजी

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 05:52:01 AM
Boom in crude oil

लंदन। ओपेक का उत्पादन कटौती समझौता जून के बाद भी जारी रखने की संभावना से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल में तेजी रही।

लंदन में ब्रेंट क्रूड का वायदा 10 सेंट चढक़र 51.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 60 सेंट की बढ़त के साथ 52.22 डॉलर प्रति बैरल पर भी पहुँच गया था। अप्रैल का अमेरिकी स्वीट क्रूड वायदा 18 सेंट की तेजी के साथ 48.40 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। 

कच्चा तेल पर में अति उत्पादन का दबाव कम करने के लिए पेट्रोलियम निर्यातक देशों के प्रमुख संगठन ओपेक तथा रूस समेत कुछ गैर-ओपेक देशों ने एक समझौता किया था जिसके तहत 01 जनवरी से उन्हें उत्पादन में 1.80 करोड़ बैरल प्रतिदिन की कटौती करनी है।

यह समझौता इस साल जून तक के लिए किया गया था। ओपेक के सूत्रों ने संकेत दिया है कि इसे जून के बाद भी जारी रखा जा सकता है। इससे कच्चा तेल में तेजी रही। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.