गोल्ड तस्करी से जुड़ी बड़ी ख़बर, साढ़े तीन करोड़ रुपए का सोना बरामद  

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 02:42:18 PM
Big news related to gold smuggling gold worth three and a half million recovered

सरकारी खुफिया एजेन्सियों द्वारा लाख सख्ती दिखाए जाने के बावजूद गोल्ड तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी गोल्ड तस्करी से जुड़ी बड़ी तस्करी का पर्दाफाश हुआ। 

कोलकाता में राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने दो लोगों को साढ़े ग्यारह किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। इस सोने की अनुमानित भाव 3 करोड़ 47 लाख रुपए है।   

पकड़े गए दोनों शख्स मिजोरम के रहने वाले हैं। इन दोनों को सियालदाह के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल इन दोनों से पूछताछ जारी है। राजस्व खुफिया निदेशालय को आशंका है कि ये दोनों शख्स किसी बड़े गिरोह के लिए इस काम को अंजाम दे रहे थे। दोनों ने बताया कि वे म्यांमार से सोना लेकर आए थे।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.