अरणाचल प्रदेश में राशन गोदामों के निर्माण के लिए 18.40 करोड़ रूपए मंजूर

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 06:59:51 PM
Arunachal Pradesh 18 crore 40 lakh sanctioned for the construction of warehouses in rations

इटानगर। केंद्र सरकार ने अरणाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अनाजों के भंडार गृहों के निर्माण के लिए 18.40 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं। यह राशि खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।

यहां आज जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार चीन से सटे इस राज्य में 12 जिलों में 24 स्थान पर गोदाम बनाए जाने हैं। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू ने इस बारे में राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूर करने के लिए खाद्य मंत्रालय की सराहना की। 

रिजीजू ने कहा कि पीडीएस गोदामों का निर्माण होनेे से राज्य में सीमावर्ती क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार होगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.