एपल के अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय को कर-राहत की सूची सौंपी

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2017 06:51:32 AM
Apple official submits tax relief list to finance ministry

नई दिल्ली। आईफोन विनिर्माता एपल के वरिष्ठ कार्यकारियों ने बुधवार को वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अपनी कर राहत की मांगों पर विस्तृत चर्चा की।

यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राजस्व विभाग अमेरिकी कंपनी एपल की मांगों को रद्द कर चुका है।

सूत्रों के अनुसार आज बैठक मेें कंपनी द्वारा मांगी गई कर-राहतों की सूची पर चर्चा हुई। इसमें कंपनी के प्रमुख कार्यकारी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि एपल ने भारत में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए विभिन्न तरह की कर छूटों की मांग की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.