Alibaba ने 275 करोड़ में खरीदी रिलायंस कैपिटल की Paytm में हिस्सेदारी

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 12:35:17 PM
Alibaba bought Reliance Capital stake in Paytm for 275 crore

नई दिल्ली। रिलायंस कैपिटल ने डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 275 करोड़ रूपए में चीन के अलीबाबा समूह को बेच दी है। यह सौदा अनिल अंबानी समूह की कंपनी के लिए काफी फायदेमंद रहा।

रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा इकाई ने पेटीएम में 10 करोड़ रूपए निवेश किया था। इस सौदे के हिसाब से पेटीएम का मूल्यांकन 4 अरब डालर बैठता है जिसे रणनीतिक निवेशक के रूप में अलीबाबा का समर्थन हासिल है। 

सूत्रों के अनुसार रिलायंस कैपिटल ने पेटीएम ई-वाणिज्य कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी है जो उसे बिना किसी लागत के मिली है। इसका कारण मूल कंपनी में उसका निवेश है। कोष जुटाने के ताजा दौर में पेटीएम-ई-कामर्स का मूल्यांकन एक अरब डालर आंका गया था। 

रिलायंस कैपिटल के प्रवक्ता ने सौदे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। पेटीएम के प्रवक्ता ने भी कोई टिप्पणी नहीं की।
इससे पहले, रिलायंस कैपिटल ने कहा था कि वह गैर-प्रमुख संपत्ति को बेचकर निवेश पोर्टफोलियो को कम करेगी। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.