गोदरेज प्रोपर्टीज-शिवम रियल्टी के बीच समझौता

Samachar Jagat | Monday, 27 Mar 2017 11:02:27 AM
Agreement between Godrej Properties and Shivam Realty

नई दिल्ली। जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी गोदरेज प्रोपर्टीज ने मुंबई में एक आवासीय परियोजना के विकास के लिए शिवम रियल्टी के साथ समझौता किया है। पांच एकड़ में फैली इस परियोजना में बिक्री योग्य क्षेत्र 10 लाख वर्ग फुट होगा।

गोदरेज प्रोपर्टीज ने एक बयान में कहा, कंपनी ने शिवम रियल्टी के साथ विकास प्रबंधन समझौता किया है। यह समझौता मुंबई के कांदीवली ईस्ट के हनुमाननगर इलाके में रिहायशी ग्रुप हाउसिंग परियोजना के विकास के लिए किया गया है।

गोदरेज समूह की रियल एस्टेट इकाई गोदरेज प्रोपर्टीज फिलहाल 12 शहरों में रिहायशी, वाणिज्यिक और टाउनशिप परियोजनाओं का विकास कर रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.