ऑस्ट्रेलिया के सौर संयंत्र पर अडानी का 30 करोड़ डॉलर निवेश

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 03:57:17 PM
Adani to invest 30 million dollar solar plant in Australia

नई दिल्ली। ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाले भारत के अदाणी समूह ने ऑस्ट्रेलिया में दो सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए भूमि समझौतों को पूरा कर लिया है। इन दोनों संयंत्रों से अगले पांच सालों में 1,500 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन होगा जिन पर समूह संयुक्त तौर पर 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। इसके अलावा एक अदालत ने आज समूह की 16 अरब डॉलर की कोयला एवं खान परियोजना के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया।

रिजर्व बैंक के काउंटरों पर पुराने नोट बदलना रहेगा जारी

कंपनी ने बताया कि यह संयंत्र पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मोरानबाह और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के व्हायला क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। इनमें से प्रत्येक की लागत 20 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर) होगी। इन दोनों संयंत्रों पर अगले साल काम शुरू होगा। व्हायला परियोजना को एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा और इससे करीब 350 नौकरियां पैदा होंगी।

इस तरह व्हाइट मनी में कन्वर्ट हो रही है ब्लैक मनी

इसमें 120 मेगावॉट क्षमता का सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र होगा जिसकी अधिकतम क्षमता 150 मेगावॉट होगी। कंपनी ने बताया कि इस परियोजना के लिए उसने व्हायला के नगर प्रशासन के साथ एक भूमि समझौता किया है।-एजेंसी

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बाउण्ड्री वॉल बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का करें पालन

जानिए! कैसे लगानी चाहिए घर में मनीप्लांट

सर्वेंट क्वार्टर बनवाते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.