घबराने की जरूरत नहीं! 500 के 50 लाख नए नोट आएंगे बाजार में, कम होगी दिक्कत

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 09:28:48 AM
50 million new notes of 500 will come into the market

नासिक। 1000-500 की नोटबंदी के बाद पूरे देश में नए नोटों के लिए मची होड़ के बीच, राहत देने वाली खबर आई है। नासिक स्थित करंसी नोट प्रेस ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 500 के 50 लाख नए नोटों की पहली खेप सौंप दी है। एक अधिकारी ने बताया, करंसी नोट प्रेस ने पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 50 लाख 500 के नोट पहले ही भेज दिए हैं।

इसके अलावा बुधवार तक 50 लाख नोटों की दूसरी खेप भी भेजी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि यह नासिक स्थित प्रेस आरबीआई की उन 9 यूनिट्स में से एक है, जो जो करंसी नोट छापने का काम करती हैं। इस प्रेस में 20, 50 और 100 रूपए के नोट भी बड़ी संख्या में छपते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.