सोने में 300 रुपए की गिरावट,चांदी में मामूली उछाल

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2017 04:24:33 PM
300 rupees fall in gold silver recovers

नई दिल्ली। स्थानीय मांग के सामान्य रहने के बावजूद दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की कीमतों में रही गिरावट के दबाव में गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए टूटकर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

हालाँकि, औद्योगिक मांग बरकरार रहने से चाँदी में 50 रुपए की चमक देखी गई और यह 42,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.40 डॉलर गिरकर 1250.45 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.7 डॉलर टूटकर 1,253.1 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों की वजह से फेडरल रिजर्व द्वारा आगामी जून में ब्याज दर में बढ़ोतरी करने की संभावना बढ़ गई है जिससे डॉलर को मजबूती मिली है। डॉलर के चढऩे से सोने की कीमतें गिर जाती हैं। हालांकि, यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने और फ्रांस के आगामी चुनाव के मद्देनजर सोने की कीमतों को हल्का बल मिला और इनमें ज्यादा गिरावट नहीं आ पाई। लंदन में  चाँदी हाजिर 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 18.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.