स्टंट के शौकिनों के लिए वरदान से कम नही ये डर्ट बाइक्स

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2016 02:44:23 PM
Stunt Dirt Bikes for amateurs it as a blessing that

अगर आप स्टंट लवर हैं, तो जरुर आप डर्ट बाइक के शौकिन होगें। अक्सर बाइक स्टंट्स मैन को पल्सर या फिर अपाचे से स्टंट करते देखा होगा। लेकिन अगर डर्ट बाइक्स की बात करें स्टंट्स करनें के लिए डर्ट बाइक एक शानदार विकल्प है। वजन में काफी हल्की और हाई ग्राउण्ड क्लेरेंस वाली इन मोटरसाइकिलों का ऑफ रोडिंग में कोई मुकाबला नहीं है। सामान्य दिखने वाली इन बाइक्स की कीमत की बात करें तो ये 2 लाख रूपए या इससे ज्यादा की हो सकती है। आज हम आपको बतानें जा रहे है कुछ ऐसी ही डर्ट बाइक्स के बारे में। जो बाइक स्टंट्स के लिए बेहतर हो सकती है।

हमारी सोच से परे है इस बाइक के फीचर्स जो बनाते है इसे डिजिटल बाइक

यामाहा लैंडर

यामाहा एक दमदार ऑफ रोडर डर्ट बाइक है जो फुली एडवेंचर बाइक कही जा सकती है। इस बाइक में 250सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 21बीएचपी का पावर और 21एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और स्टैण्डर्ड वेरिएंट में इलेक्ट्रिक स्टार्ट सेटअप मौजूद है। यामाहा लैंडर की एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रूपए है।

हिमालयन

डर्ट बाइक केटेगिरी में हिमालयन को सबसे अफॉर्डेबल बाइक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस बाइक को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था और तभी से यह इंडियन स्टंट राइडर्स की फेवरेट बाइक बन गई है। इस बाइक की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत एक्स-शोरूम दाम 1.66 लाख रूपए है। ऑन रोड यह बाइक 1.78 लाख रूपए तक की पडे़गी। इस बाइक में 411सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह भारी भरकम मशीन 24.5बीएचपी  की पावर के साथ 32 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक का ग्राउण्ड क्लेरेंस काफी ज्यादा है, यही वजह है कि इसका फ्रंट व्हील 21 इंच और रियर 17 इंच का रखा गया है। यह 2 कलर आॅप्शन में उपलब्ध है।

कावासाकी KLX110-

ऑफ रोड बाइक्स में कावासाकी KLX110 को बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बाइक में 112 सीसी का पॉवरफुल इंजन लगा है जो कि 7.2 बीएचपी  पावर के साथ 8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक केवल ग्रीन ग्राफिक्स के साथ उपलब्ध है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.80 लाख रूपए है।

टोयोटा नें पेश किया फॉर्च्यूनर का नया एडिशन

लुक में यह बाइक एक फैन्सी क्रूज़र बाइक नज़र आती है। यह 125cc इंजन बाइक है। इसमें लगा इंजन 13.5bhp पावर 10,000rpm पर जनरेट करता है। इस मशीन को 5 स्पीड गियरबॉक्स सेटअप से जोड़ गया है। इसके फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर में ड्रम बे्रक दिया गया है। अगर आपको यह बाइक पसंद आ रही है तो इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वजह है, इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इसे रेड, व्हाईट, ब्लू, रेड और यलो सहित 5 कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा। दाम 1.25 लाख रूपए के करीब हो सकती है। अगर सच में यह इतने में ही आती है तो सबसे अफाॅर्डेबल डर्ट बाइक मानी जाएगी।

होंडा सीआरएफ 450आर-

होंडा की सीआरएफ रैंज की 450आर काफी पाॅपुलर और फास्ट आॅफ रोडर बाइक है। अपनी बेहद शानदार ग्राफिक्स की वजह से यह बाइक सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचने में सक्षम है। इस बाइक की सीट हाईट केवल 785mm है जो आॅफ रोडर राइडर्स के लिए एकदम आदर्श है। इस बाइक पर रेड व व्हाईट कलर के क्लासी ग्राफिक्स पेस्ट किए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 8.97PS की पावर और 10.2Nm का टाॅर्क जनरेट करता है जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतर है। दाम 1.95 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के करीब है।

तो क्या इन कारणों से महिलाएं करती है संभोग?

क्या आप भी लिव-इन रिलेशनशिप में करते है ये गलती....

अपने पार्टनर को प्यार का अहसास दिलाने के लिए आज़माए 'Kiss' के ये असरदार तरीके

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.