रेनो ने क्विड क्लांबर पेश की, शुरूआती कीमत 4.3 लाख रूपए

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 02:51:19 PM
Reno introduced Quidd Clumber the starting price was 4.3 lakh rupees

नई दिल्ली। वाहन कंपनी रेनो ने अपने लोकप्रिय हैचबैक क्विड का नया संस्करण आज पेश किया। इसकी कीमत 4.3 लाख रूपए एक्स-शोरूम दिल्ली से शुरू है। ‘क्विड क्लिंबर’ नाम से यह मॉडल ‘मैनुअल’ तथा सव-चालित मैनुअल ट्रांसमिशन एएमटी दोनों में उपलब्ध होगा। ‘मैनुअल’ संस्करण की कीमत 4.3 लाख रूपए है जबकि एमएमटी की कीमत 4.6 लाख रूपए एक्स-शोरूम दिल्ली है।

रेनो इंडिया के क्षेत्रीय सीईओ तथा प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, रेनो क्विड क्लाइंबर विशेष ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है....। कंपनी ने पहली बार क्विड क्लांबर पिछले साल वाहन प्रदर्शनी में पेश की थी।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.