जगुआर लैंड रोवर का उत्तर भारत में नेटवर्क विस्तार

Samachar Jagat | Saturday, 03 Jun 2017 04:10:21 PM
Network expansion in Jaguar Land Rover North India

नई दिल्ली। लक्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने उत्तर भारत में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के साथ ही ग्राहकों को सुगमता से बेहतर सेवायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए आज दिल्ली एनसीआर में चौथे डीलरशिप की शुरूआत की है।

टाटा मोटर्स की इस इकाई के प्रमुख रोहित सूरी ने दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में स्थिति एएमपी मोटर्स डीलरशिप की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि देश में उनकी कंपनी का यह 25वां शो रूम है जो अब तक सबसे बड़ा शोरूम भी है। इसमें एक साथ 16 कारें प्रदर्शित की गयी है।

उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को बेहतर सेल्स एवं सर्विस देने पर विशेष जोर दिया गया है। सर्विस के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है जहां जगुआर लैंड रोवर के लिए हर तरह की सेवायें उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें कंपनी के पुराने वाहनों की बिक्री का कारोबार भी शुरू किया गया है।      वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.