मर्सीडीज बेंज इंडिया की निगाह दस प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 07:44:09 AM
Mercedes Benz looking at over 10 percent growth in sales

कोलकाता। लग्जरी कार कंपनी मर्सीडीज-बेंज इंडिया की इस साल अपने कारोबार में दस प्रतिशत से अधिक यानी दहाई अंक में वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी इस खंड में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखेगी।

मर्सीडीज बेंज इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री) माइकल जोप ने कहा कि 2017 में हमारा परिदृश्य दहाई अंक की वृद्धि बनाए रखना है। जनवरी व फरवरी महीने में बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिक रहा।

कंपनी ने अपने ई क्लास माउल को यहां पेश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डीजल प्रतिबंध के कारण 2016 के पहले आठ महीने में बिक्री पर असर पड़ा।

इसी तरह बिक्री पर नोटबंदी का भी असर रहा। फिर भी कंपनी ने 2016 में 13,231 वाहन बेचे। यह बिक्री 2015 की तुलना में 1.8 प्रतिशत कम है। लग्जरी कार खंड में कंपनी 45 प्रतिशत बाजार भागीदारी के साथ पहले स्थान पर है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.