महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में आई मामुली सुधार

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 01:23:12 PM
MandM October sales up by 1% as exports rise 28%

नई दिल्ली। आॅटो की जानी मानी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में इस फेस्टिव सीजन काफी सुधार देखने को मिला है। अक्टूबर माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री मामूली बढ़ी है। बता दें कि साल दर साल आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 1.2 फीसदी बढ़ी है।

आपकों बता दें कि इस साल अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 52008 वाहन बेचे हैं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 51383 वाहन बेचे थे।

वहीं अक्टूबर माह में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 24060 यूनिट से 3 फीसदी बढ़कर 24737 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 18756 यूनिट से 4 फीसदी घटकर 18059 यूनिट रह गई है।

हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सपोर्ट में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर में कंपनी का एक्सपोर्ट 2568 यूनिट से 28 फीसदी बढ़कर 3279 यूनिट रहा है। इसके अलावा सालाना आधार पर अक्टूबर में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 48815 यूनिट से 0.2 फीसदी गिरकर 48729 यूनिट रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री

आपको बता दें कि सालाना आधार पर अक्टूबर में कंपनी के कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 28081 यूनिट से 61 फीसदी बढ़कर 45177 यूनिट हो गई है। जबकि सालाना आधार पर अक्टूबर में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 27280 यूनिट से 61 फीसदी बढ़कर 43826 यूनिट रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 801 यूनिट से 69 फीसदी बढ़कर 1351 यूनिट पर आ चुका है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.