महिंद्रा ने पेश की नई पीढ़ी की हाईटेक XUV500

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Apr 2017 08:18:25 PM
Mahindra introduced the new generation hi-tech XUV500

वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को नई पीढ़ी की हाईटेक एक्सयूवी 500 पेश करने की घोषणा की जिसकी नवी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 13.8 लाख रुपए है। 

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि एंड्रॉइड ऑटो, इमरजेंसी कॉल और कनेक्टेड ऐप तथा इकोसेंस से लैस यह स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन प्रीमियम ब्लैक इंटेरियर के साथ ब्राउन कलर में भी उपलब्ध है। डीलरों के यहां यह वाहन सभी वेरिएंट में उपलब्ध है। 

कंपनी ने वर्ष 2011 में इस वाहन को पेश किया था। इसके बाद इसे वर्ष 2015 में उन्नत बनाकर पेश किया गया और इसे नई प्रौद्योगिकी से लैस कर उतारा गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.