लैंबॉर्गिनी 3 मार्च को भारत में लॉन्च करेगी ये स्पोर्ट्स कार

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 01:54:12 PM
Lamborghini to launch Aventador S in India on March 3

अगर बात की जाए स्पोर्ट्स कारों तो सबसे पहले जुबान पर नाम आता है लैंबॉर्गिनी का। दुनिया भर में लैंबॉर्गिनी की लग्जरी स्पोर्ट्स कार ऐवेंटअडोर-एस (Aventador S) को काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी अब इस कार को भारत लाने की तैयारी में है।

जानकारी के अनुसार, लैंबॉर्गिनी की यह लग्जरी कार भारत में 3 मार्च 2017 को लांच होगी। लैंबॉर्गिनी की नई ऐवेंटअडोर-एस कार में 6.5 लीटर का वी 12 इंजन लगा है जो 0 से 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकडऩे में महज 2.9 सेकंड का समय लेता है।

इसके अलावा कार में स्टाइल और कंफर्ट के साथ नई सेरामिक डिस्क ब्रेक्स दी गई हैं, जो सडक़ पर तेज रफ्तार होने पर भी ब्रेक लगाने पर कार को रोकने में मदद करेंगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस कार को भारत में अच्छी प्रतिक्रिया मिलेंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.