फिएट की ये जीप किसी सुपर कार से कम नहीं जानिए इसके दमदार फीचर्स के बारे में...

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 10:55:13 AM
Know nothing short of a super car that Fiat Jeep about its powerful features ...

नई दिल्ली। फिएट क्रिसलर आटोमोबाइल्स एफसीए इंडिया ने कुछ समय पहले ही देश में अपना जीप ब्रांड पेश किया। कंपनी ने भारतीय ऑटो सेक्टर में अपने दो एसयूवी मॉडल रैंगलर और ग्रैंड चेरकी को पेश किया है। 

एफसीए इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केविन फ्लिन ने कहा, ''भारत में पेशकश के साथ क्रिसलर की इस प्रसिद्ध जीप के 75 साल पूरे हो गए हैं। हम दुनिया में एसयूवी पेश करने वाली पहली कंपनी भी हैं।“

युवाओ को आकर्षित करती है अवेंजर की ये बाइक्स

उन्होंने कहा कि कंपनी इस कैलेंडर साल के अंत तक जीप डेस्टिनेशन स्टोर ब्रांड नाम से नौ शहरों में 10 डीलरशिप भी खोलेगी। पहला आउटलेट आज अहमदाबाद में खुल रहा है। अगले महीने नयी दिल्ली और चेन्नई में आउटलेट खोले जाएंगे। उसके बाद अक्तूबर में दिवाली से पहले मुंंबई में और नयी दिल्ली में दूसरा आउटलेट खोला जाएगा। फिर हैदराबाद, चंडीगढ़, कोच्चि और बेंगलुर में आउटलेट खुलेंगे। 

इन दमदार फीचर्स से लैस होगी टाटा की हैक्सा एसयूवी कार

रैंगलर की कीमत दिल्ली शोरूम में 71.59 लाख रुपए है। वहीं ग्रैंड चेरकी तीन संस्करणों में उपलब्ध होगी। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 93.64 लाख से 1.12 करोड़ रुपए है। कीमत की बात करें तो ग्रैंड चेरकी तीनों संस्करणों की ग्रैंड चेरकी एसआरटी 1.12 करोड़ रुपए, तीन लीटर डीजल के समिट 1.03 करोड़ रुपए तथा तीन लीटर, 8 स्पीड डीजल संस्करण 93.64 लाख रुपए में उपलब्ध होगी। 

आपको बतां दें कि इटली की कार कंपनी ने अपने पुणे के रंजनगांव संयंत्र में इस साल की दूसरी तिमाही से स्थानीय उत्पादन शुरू करने की भी घोषणा की है।

भारतीय बाजार में रेनो क्विड एएमटी नें दी दस्तक

क्या आपने देखा है रंग बदलने वाला अचलेश्वर महादेव मंदिर

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.