जेएलआर ने पेश की रतन टाटा की पंसद वाली ‘रेंज रोवर वेलर’

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 02:01:11 PM
JLR unveils Ratan Tata's passion project Range Rover Velar

लंदन। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने रेंज रोवर का एक नया मॉडल ‘वेलर’ पेश किया है।

लैंड रोवर के मुख्य डिजाइन अधिकारी गैरी मैकगवर्न ने इस उत्पाद के तैयार होने का श्रेय समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को दिया है।

मैकगवर्न ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि मैं रतन टाटा का धन्यवाद करना चाहूंगा। जब उन्होंने पहली बार वेलर का स्केच देखा था, वह इसे लेकर काफी उत्साहित हो गए और इसे पूरा करने की वकालत करते रहे।

उन्होंने इसे ‘साल का सबसे ज्यादा उत्सुकता जगाने वाला’ उत्पाद करार दिया। कंपनी ने भारत समेत पूरी दुनिया में वेलर की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

इसके अलावा ब्रिटेन में विनिर्माण को गति देने के लिए कंपनी ने वेलर का उत्पादन पूरी तरह से ब्रिटेन में ही करने की घोषणा की है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.