अब i10 नहीं बनाएगी Hyundai

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 03:21:12 PM
Hyundai Now will not make i10

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै ने अपना लोकप्रिय आई 10 वाहन को भारत से हटाने का फैसला किया है क्योंकि कंपनी अब प्रीमियम और आधुनिक उत्पादों पर ज्यादा जोर देगी।

कंपनी की पूर्ण अनुषंगी हुंदै मोटर इंडिया लि. एचएमआईएल ने छोटी कार का उत्पादन रोक दिया है। कंपनी यह कार 2007 में पेश की थी। हुंदै ने घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में अबतक इस मॉडल के 16.95 लाख वाहन बेचे। यह कंपनी के उन उत्पादों में शामिल है जिससे हुंदै ने भारत में अपनी स्थिति मजबूत बनाई है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, हमने इस मॉडल का विनिर्माण रोक दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी पहले ही इसकी जगह ग्रांड आई 10 पेश किया जो 2013 के मध्य में पेश किए जाने के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.