होंडा की कारें होंगी 10 हजार रुपए तक महंगी

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 08:57:26 AM
Honda Cars to hike prices by up to Rs 10000 from April

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लि. ने अगले महीने यानी अप्रैल से अपनी कारों के दाम 10,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की है। ढुलाई शुल्क बढऩे और ऊंची उत्पादन लागत की वजह से कंपनी यह कदम उठा रही है।

कंपनी ने बयान में कहा कि हाल में पेश होंडा डब्ल्यूआर-वी की कीमतों में हालांकि बदलाव नहीं होगा।

होंडा कार्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपणन एवं बिक्री ज्ञानेश्वर सेन ने कहा कि ढुलाई शुल्क में बढ़ोतरी तथा उत्पादन लागत में वृद्धि के मद्देनजर हम अपने अधिकांश मॉडल की कीमतों में वृद्धि करने जा रहे हैं।

नए मूल्य अगले महीने से प्रभावी होंगे। कंपनी के वाहनों में होंडा ब्रियो, होंडा जैज, होंडा अमेज, होंडा डब्ल्यूआर-वी, होंडा सिटी, होंडा बीआर-वी, होंडा सीआर-वी और होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड शामिल हैं।

इन मॉडलों की दिल्ली शोरूम में कीमत 4.67 लाख से 37 लाख रुपए है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.