कारों का इंटीरियर डिजाइन बांस से कर सकती है फोर्ड कंपनी

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 09:36:32 AM
Ford's company can make interior design of bamboo cars

इन्टरनेट डेस्क। यह माना जाता है कि कोई भी कंपनी या वस्तु जब तक लोगों को आकर्षित कर सकती है। जब तक उस वस्तु को बेहतर बना कर दे पाएं। अब सुनने में आ रहा है अमेरिकन कंपनी फोर्ड कार बनाने के लिए बांस का उपयोग करने वाली है। आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। लेकिन यह सही है। 

बांस को बेहद मजबूत माना जाता है। इसका प्रयोग घर और दूसरी बिल्डिंग बनाने के लिए किया जाता है। पांडा इसे बड़े चाव से खाते भी हैं। यह एक दिन में पूरे 3 फीट तक बढ़ सकता है। पिछले कई वर्षो से  फोर्ड कंपनी अपनी कारों के इंटीरियर को खास बनाने के लिए बांस के इस्तेमाल के बारे में सोच रहे हैं। 

फोर्ड कंपनी के प्रयास हैै कि बांस और प्लास्टिक को मिलाकर इंटीरियर को बेहतर लुक्स के साथ और मजबूती प्रदान की जाए। कंपनी की टीम ने माना है कि दूसरे प्राकृतिक फाइबर के मुकाबले बांस ज्यादा बेहतर है। अगर फोर्ड कंपनी इसका उपयोग करना शुरू कर दिया तो कहीं ऐसा नहीं हो कि बांस के पाने के प्रयास में बांस के जंगल ही समाप्त कर दिए जाएं। तो कहीं ऐसा नहीं हो कि पांडा प्रजाति खतरे में नहीं पड़ जाए। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.